प्रियंका गांधी के आह्वान पर’लड़की हूं लड़ सकती हूं ,मैराथन मे विनीता गुर्जर को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।

बरेली। आज बरेली में 10,000 से अधिक लड़कियों ने भाग लिया जिसमें विनीता गुर्जर ने प्रथम स्थान पाकर स्कूटी जीती बिनीता जी ने प्रियंका गांधी जी को धन्यवाद कहा और लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा बुलंद किया और बोली हम लड़कियां 2022 मे यूपी मे कांग्रेस सरकार बनायेंगे जिससे हम सर उठा कर जी सके।
कांग्रेस सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष इशत्याक रज़ा ने कहा की कांग्रेस वादे नहीं उन्हे पूरा करके दिखाती है प्रियंका दीदी ने लड़कियों को राजनीति में आगे लाने के लिए ठोस कदम उठाया है 40% सीटे देकर उत्तर प्रदेश में जिससे भाजपा सपा बीएसपी सारी पार्टियां बौखला गई है महिलाएं अब कांग्रेस की सरकार बनाएगी ।
बिथरी चैनपुर विधानसभा के प्रबल दावेदार कमर गनी ने कहा यूपी की हर लड़की जो स्नातक पूरा कर चुकी है उन्हे कांग्रेस की सरकार यूपी मे बनते ही एक – एक स्कूटी दे देगी ये फैसला प्रियंका दीदी ने ऐतिहासिक लिया है महिलाएं अब प्रियंका दीदी को भारी समर्थन दे रही है।
मैराथन दौड़ में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी जी, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम साहब ,पूनम पंडित जी उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष ओमवीर यादव बरेली जिला अध्यक्ष अशफ़ाक सकलानी महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ,जितेंद्र कश्यप असलम चौधरी ,प्रवीण सिंह राजन उपाध्याय सोशल मीडिया की पूरी टीम और सभी कांग्रेस जन मौजूद रहे।

रिपोर्टर-सद्दाम खान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page