सूरज सागर सनसनी खबर 24
बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति से पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष राजपाल कश्यप ने शिवमराज कश्यप को जिला उपाध्यक्ष बरेली बनाया गया है।
शिवम 2012 से समाजवादी पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और अखिलेश यादव की नीतियों और कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करते रहे हैं शिवम राज कश्यप के जिला उपाध्यक्ष बनने पर कश्यप समाज के लोगों में काफी उत्साह है, 2022 का विधानसभा चुनाव करीब है पार्टी को इसका काफी फायदा मिल सकता है क्योंकि बरेली जनपद कि कश्यप बाहुल्य विधानसभा 123 बिथरी चैनपुर के ग्राम ईचौरिया के रहने वाले हैं और जिले में कश्यप समाज भारी संख्या में है जिससे जिले में भी पार्टी को लाभ मिलेगा।
शिवमराज कश्यप को सोशल मीडिया एवं कॉल द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, वहीं शिवचरन कश्यप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विशाल कश्यप महानगर अध्यक्ष एवं द्रोण कश्यप राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लोहिया वाहिनी ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।