हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कश्यप,पाल,प्रजापति सम्मेलन में पहुंचे डॉक्टर जीराज यादव।

सूरज सागर सनसनी खबर

बरेली। बुधवार को रामगंगा चौकी के पीछे कश्सुयप पाल प्रजापति सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एवं समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में बरेली की 123 बिथरी विधानसभा में कश्यप, पाल, प्रजापति सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में 126 आंवला विधानसभा से समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी समाजसेवी डॉ जीराज यादव अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में ओमप्रकाश राजभर पूर्व कैबिनेट मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एवं बदायूं से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव एवं विशिष्ट अतिथि प्रेमचंद प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष भागीदारी पार्टी मौजूद रहे।
ओमप्रकाश राजभर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता योगी और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। हम लोगों ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया है अब हम लोग इकट्ठा होकर 3 महीने के अंदर मोदी सरकार को हटाना है। उत्तर प्रदेश की जनता को अब योगी और मोदी की सरकार से छुटकारा दिलाना।
बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बरेली के विकास का पहिया रुक गया है सरकार बनते ही इसे विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page