संवाददाता सूरज सागर

आंवला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रविवार को मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने स्वास्थ्य पखवाड़ा एवं महतारी सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया।कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “मां का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में माता सीता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के प्रति जो अपमानजनक बातें कहीं, उससे देश की हर मां का अपमान हुआ है। माताओं के सम्मान हेतु सरकार ने महतारी बंधन यात्रा शुरू की है। इसके तहत गांव-गांव जाकर माताओं का सम्मान किया जाएगा।”कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह व ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह ने पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शुरू किया गया स्वास्थ्य पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान 70 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोगों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही राशन कार्ड सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्राथमिकता से दिलाया जाएगा। बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए पोषण स्टॉल पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को कैबिनेट मंत्री ने पोषण किट भेंट कर गोद भराई की रस्म पूरी की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर महिलाओं व किशोरियों की जांच कर दवाएं वितरित कीं।कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी कुमोद मिश्रा, सुपरवाइजर राजकुमारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार गुप्ता, डॉ. सुशील कुमार वर्मा, रोहिताश मौर्य, संतोष वर्मा, शिवकुमार शर्मा, यशपाल सिंह, नंदराम लोधी, मुश्ताक अहमद अंसारी, कौशलेंद्र शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।ब्लॉक मुख्यालय से शुरू हुई महतारी बंधन यात्रा का कारवां मंडोरा, अमरोली, गैनी, अनंतपुर, पटपरागंज, शेखूपुर व मोहलिया गांवों में पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह व ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back
error: Content is protected !!