संवाददाता सूरज सागर

अद्वितीय शैक्षिक सेवाओं, लेखन व नवाचारों हेतु उड़ान शैक्षिक, सामाजिक सेवा समिति बरेली ने किया सम्मानित

बरेली। उड़ान शैक्षिक, सामाजिक सेवा समिति बरेली द्वारा बिहार के प्रो. विवेक शर्मा व अल्मोड़ा की प्रो. आरती सिंह को ‘उड़ान: राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2025’ से सम्मानित किया गया। राज्य पुरस्कृत शिक्षक, राज्य आईसीटी पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि सेक्टर तीन, रामगंगा आवासीय नगर योजना बरेली में हुए सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्रो. (डॉ.) विवेक शर्मा, डीन-प्रबंधन संकाय, निदेशक- नारायण एकेडमी ऑफ़ मैनेजीरियल एक्सीलेंस, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय जमुहार, जिला रोहतास (बिहार) व असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. आरती चौहान, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत, अल्मोड़ा से हैं। दोनों चयनित शिक्षकों को उनके शिक्षण, लेखन, प्रकाशन, समाज सेवा के क्षेत्र में अद्वितीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं हेतु *उड़ान राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2025* से सम्मानित किया गया है। उड़ान संस्था की उपाध्यक्षा प्रोफेसर (डॉ.) आदर्श शर्मा व शुभ्रा शर्मा ने शॉल ओढ़ाकर, भागवत गीता, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. राधा शर्मा, शुभ्रा शर्मा, डॉ. अमित शर्मा, किशोर सिंह चौहान, वैष्णवी एवं प्रज्ञन्य शर्मा मौजूद रहे। उड़ान शैक्षिक सामाजिक सेवा समिति के अध्यक्ष प्रो. सोती शिवेंद्र चंद्र, उपाध्यक्ष प्रो. आदर्श कुमारी शर्मा, शुभ्रा शर्मा, डॉ. धनपाल शर्मा (एडवोकेट), प्रो. (डॉ.) अजय शर्मा, डॉ. अखिलेश उपाध्याय, डॉ. संजीव शर्मा, तृप्ति उपाध्याय, प्रीति, जयपाल शर्मा और हेमेंद्र सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की और बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back
error: Content is protected !!