आंवला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू उपाध्याय के नेतृत्व में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।

सूरज सागर सनसनी खबर 24

आंवला। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय एवं एमके लॉन आंवला में संगठनात्मक जिला आंवला के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू उपाध्याय के नेतृत्व में युवा मोर्चा के द्वारा मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह जी ने फीता काटकर किया धर्मपाल सिंह जी ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा एक हीरो बने और रक्तदान को अपना कर्तव्य समझे। अगर सही मायने में कहा जाए तो रक्तदान से बड़ा मानवता का कार्य और कुछ नहीं। मैं उन सभी महान व्यक्तियों को सलूट करता हूं जिन्होंने रक्तदान करके निडरता के साथ कई लोगों की जान बचाई है।
भाजपा जिला अध्यक्ष भाजपा वीर सिंह पाल ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का रक्त दान देने के लिए उत्साहवर्धन किया।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू उपाध्याय ने कहा कि रक्तदान महादान-रक्तदान जीवनदान। भले ही आप को रक्तदान करने में कुछ मिनट लगे यह बात जान लें कि वह कुछ मिनट एक व्यक्ति के लिए जीवन भर का समय दान दे देंगे।
रक्तदान कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम, क्षेत्रीय महामंत्री रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी,क्षेत्रीय शोध प्रमुख राजवंश सिंह, जिला महामंत्री भाजपा से शिव प्रताप सिंह रिंकू, जिला उपाध्यक्ष भाजपा शिवेंद्र नाथ चौबे, अंकुर मौर्य,अमित उपाध्याय,ऋषभ शर्मा,तपन गुप्ता, गोविंद पाठक, हरीश रावत, शिवम गुप्ता, शिवम,प्रदीप यादव ,शिवांश, मनोज सिंह, रौनक वर्मा,पवन गोस्वामी, विशाल,सत्येंद्र,विकास,देव, नबी अहमद ,शुभम,शिशिर, विपिन, आशीष, अंकित सक्सेना, रंजीत गुर्जर, प्रदीप सिंह, रामफूल, अनिल कश्यप, पुरु अग्रवाल, विजय साहू, रोहित,पवन ,सुनिस,यश, शिवमोहन त्रिपाठी,मनोज मिश्रा,समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page