संवाददाता गौरव शंखधार बदायूँ।
बदायूँ। डॉ0ओपी सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभि0गण की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 15-07-2023 को थाना कादरचौक पुलिस द्वारा एक अभियुक्त एहसान पुत्र अशरफ निवासी ग्राम रमजानपुर थाना कादरचौक बदायूं को एक अदद नाजायाज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना कादरचौक पर मु0अ0सं0 278/2023 धारा 4/25 A.act पंजीकृत किया गया है अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
थाना उसावाँ पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त मनोज पुत्र नेक्सू निवासी ग्राम गूरा बरेला थाना उसावा जनपद बदायूँ को एक अदद तमंचा 12 बोर मय एक कारतूस जिंदा 12 बोर नाजायज बरामद होने पर उसके विरूद्ध मु0अ0स0 162/23 धारा 3/25 1B A. Act पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।