ब्यूरो रिपोर्ट सनसनी खबर 24
बरेली। विधानपरिषद (स्थानीय निकाय) चुनावों में विजयी सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों को भारतीय जनता युवा मोर्चा नवाबगंज की ओर से हार्दिक बधाई शुभकामनाएं।।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में भाजयुमो प्रदेशअध्यक्ष बड़े भाई प्रांशु दत्त द्विवेदी जी को एम.एल.सी(फर्रुखाबाद-इटावा स्थानीय निकाय) चुनाव में विजयश्री प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं रामपुर-बरेली स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आदरणीय कुंवर महाराज सिंह जी के विजयी होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।।
रामपुर-बरेली से एमएलसी सीट पर भाजपा के कुंवर महाराज सिंह जी 3826 वोटो से विजयी हुए
विजयश्री मिलने के उपरांत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जीत की बधाई शुभकामनायें प्रेषित की, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के सोशल मीडिया विशेषज्ञ संजय कौशिक जी ने कहा कि यह जीत आदरणीय कुंवर महाराज सिंह जी के कुशल नेतृत्व, आदरणीय भाजपा जिलाउपाध्यक्ष नीरेंद्र सिंह राठौर जी व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत जी के कुशल मार्गदर्शन में विजयश्री प्राप्त की, सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं।
मण्डल अध्यक्ष संजीव राठौर जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य विमल रस्तोगी जी, मंडल उपाध्यक्ष विजय राठौर जी, मंडल मंत्री ओपी दिवाकर जी, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष कश्यप जी आदि लोग मौजूद रहे।।