यूपी में फिर से बाबा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बुलडोजर सरकार चाहिए- राजू उपाध्याय।

रिपोर्ट-सूरज सागर


बरेली।आज चुनाव प्रचार करते समय भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर खड़े होकर भारतीय जनता पार्टी का प्रचार प्रसार किया
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जब बुलडोजर पर खड़े हुए तो वहां का आम जनमानस उन सब को देखने लगा उनको संबोधित करते हुए कहा क्षेत्रीय महामंत्रीरूद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी ने कहा कि यह बुलडोजर इसी प्रकार से उत्तर प्रदेश में चलना जरूरी है इस बुलडोजर ने गुंडे अपराधी माफियाओं की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया है और सड़क का निर्माण भी किया है इसलिए बुलडोजर यूं ही चलता रहे इसके लिए आप सभी लोग भारतीय जनता पार्टी को वोट करें।
जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय ने कहा की योगी जी ने यूपी में ना हाथ चाहिए, ना हाथी चाहिए, ना टोंटी चाहिए, ना सरिया चाहिए हमको यूपी में सिर्फ केसरिया चाहिए।
बुलडोजर से प्रचार को आम जनता ने सराहा एक अलग प्रकार के प्रचार को देखकर सभी लोगो ने इसे पसंद भी किया हुए इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री भाजयुमो रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, जिला अध्यक्ष भाजयुमो राजू उपाध्याय, जिला मंत्री अमित उपाध्याय, जिला सोशल मीडिया विशेषज्ञ अनिल कश्यप, अमरकांत, शुभम, कुलदीप चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page