संवाददाता विमल सिंह
शीशगढ़ टांडा छंगा , क्षेत्र के बंजरिया गांव से आज तूफानी डाक कावर का जत्था हरिद्वार गंगा जल लेने के लिए रवाना हुआ।
गांव बंजरिया के शिवालय पर उमड़ी भीड़ में भोले के जयकारों की गूंज ढोल नगाड़े की के साथ ग्राम वासियों ने भक्ति भाव के साथ कावरियों को विदा किया,माताओं बहनों ने सभी कावरियों के मस्तक पर रोली अक्षत से तिलक कर पुष्प वर्षा कर सम्मान सहित बिदा किया,जत्था के महंत जुगेन्द्र सिंह ने बताया कि यह हमारी तीसरी कावर यात्रा है,जिसमें लगभग तीन दर्जन से हर वर्ष भोले जल लेने जाते हैं इस बार भी हम सभी मां गंगा और भोले की कृपा,आशीष से आगामी 21 अगस्त को प्रभात में बंजरियां शिवालय में जलाभिषेक करेंगे।जत्थे के वरिष्ठ महंत प्रदीेप शर्मा व उप महंत जुगेन्द्र सिंह व रवि सिंह व धर्मेन्द्र, योगेश भोले लवलेश,राजेंद्र, बब्बी भोले आदि भोले भक्ति और मस्ती के साथ प्रस्थान किया,चौकी प्रभारी बंजरिया प्रमोद कुमार और राजबीर सिंह,आदि स्थानीय पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।