रिपोर्ट-सूरज सागर।
बरेली। आज दिनांक 26 नवंबर 2022 को संविधान दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र बरेली के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी श्रीमती पुष्पा सिंह के मार्गदर्शन में सभी विकासखंडो में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के नेतृत्व में और युवा मंडल के सहयोग से संविधान दिवस मनाया गया। संविधान दिवस के इस अवसर पर ब्लॉक रामनगर में सामाजिक कार्यकर्ता राहुल गौतम के नेतृत्व में संविधान दिवस पर संविधान पर चर्चा एवं गोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें संविधान प्रस्तावना पठन कराया गया। ओर संविधान के रचयिता परमपूज्य डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भीमराव अंबेडकर जी के संघर्ष त्याग और बहुजन समाज के साथ साथ सर्वसमाज के हित में कार्यों एवं दिये ग्रे अधिकारों के बारे में बताया। गौतम ने बताया कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर साहब जी ने विषम परिस्थितियों का सामना करते हुये भारत के संविधान का निर्माण किया और सभी समाज को समानता स्वतंत्रता बंधुत्वता धर्मनिरपेक्षता का अधिकार दिया ओर भारत देश को एक धर्मनिरपेक्ष बनाया गोष्ठी में यशवंत गौतम कहा की भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है इस संविधान में मौलिक अधिकार भी दिये गये है और कुंवरपाल ने लोगो को बताया की संविधान दिवस 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था जिसमें 2वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा इस लिए के दिन को संविधान दिवस के रुप में मनाया जाता है और संविधान का मतलब क्या होता है। इस कार्यक्रम में अनिल कुमार रामनिवास कुरील सहीम अहमद सोनू भूपेंद्र सिंह ने अपने अपने विचार रखे संविधान दिवस के उद्देश्य के बारे में बताया गया एवं शपथ दिलाई गई। संविधान दिवस के अवसर पर क्विज का भी आयोजन किया गया जिसमे युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।इस अवसर पर युवा मंडल सदस्य व राहुल गौतम सहीम अहमद यशवंत गौतम कुवर पाल भूपेंद्र मोहित विक्रम रामनिवास कुरील अनिल गौतम सोनू गौतम आशीष मौजूद रहे तथा अन्य लोगों की भी उपस्थिति रही।