बहेड़ी में विश्व हिन्दू परिषद धर्म प्रसार द्वारा आयोजित धर्म रक्षा दिवस कार्यक्रम मनाया गया।

सनसनी खबर 24

बरेली। महान आर्य समाजी स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस के उपलक्ष पर जिला-बहेड़ी में विश्व हिन्दू परिषद धर्म प्रसार द्वारा आयोजित धर्म रक्षा दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विहिप व मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद, ब्रजप्रान्त के प्रान्त सह धर्म प्रसार प्रमुख परम् आदरणीय श्रीमान त्रिभुवन भाई साहब जी रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हीरा लाल तोमर जी ने एवं कार्यक्रम का संचालन जिला मन्त्री अविनाश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष बाबू राम जी, विभाग धर्माचार्य सन्त सम्पर्क प्रमुख श्री नेत्रपाल जी, विभाग धर्म प्रसार प्रमुख श्री सुमित जी, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख श्री सीताराम दुबे जी, जिला धर्माचार्य सन्त सम्पर्क प्रमुख छेदालाल उपाध्याय जी, जिला संयोजक विपिन जी, जिला सुरक्षा प्रमुख सोनू मोदी जी, जिला समरसता प्रमुख सर्वेश जी, नवाबगंज प्रखंड अध्यक्ष निर्मल जी, भदपुरा प्रखंड अध्यक्ष दीनानाथ जी, भदपुरा प्रखंड संयोजक कपिल गंगवार जी, नवाबगंज प्रखंड संयोजक प्रेम कुमार जी, खंड संयोजक शिव सागर जी, नवाबगंज प्रखंड मंत्री हरीश कुमार जी, बहेड़ी नगर अध्यक्ष महावीर जी, नवाबगंज प्रखंड सेवा प्रमुख एम पी ठाकुर जी, भदपुरा प्रखंड मन्त्री छविराम जी, हरिपाल गंगवार जी, कृष्ण अवतार शर्मा जी, संजीव राठौर जी, दीपक पंडित जी, आकाश कश्यप जी सहित नगर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उपस्थित संख्या-120

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page