फरीदपुर (बरेली)। जिला विद्यालय निरीक्षक ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड एग्जाम की व्यवस्था हेतु आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों में व्यवस्थाएं सही पाई गई। किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर बीनू सिंह ने छात्राओं द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों को बताया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश कुमार सिंह ने मेघावी छात्रों से वार्ता कर विभिन्न प्रश्न पूछे और एग्जाम की तैयारी हेतु टिप्स दिए तथा विद्यालय प्रशासन की प्रशंसा की।
संवाददाता उत्तम शंखधार।