कर्मचारी नेता प्रेम शंकर शर्मा बृह्मलीन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश ने दी श्रद्धांजलि।

कर्मचारी नेता प्रेम शंकर शर्मा बृह्मलीन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश ने दी श्रद्धांजलि

संवाददाता सूरज सागर

बरेली। बी एस ए बरेली कार्यालय बरेली के हैड क्लर्क के पद से सेवानिवृत्त हुए श्री शर्मा प्रदेश स्तर पर कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी रहे थे। आप मूलतः पुराना शहर व वर्तमान में कर्मचारी नगर बरेली के निवासी थे। कल हृदय गति रुकने से वे बृह्मलीन हो ग्ए थे। आज उनका अन्तिम संस्कार संजय नगर श्मशान भूमि में कर दिया गया।
श्री शर्मा के हमेशा के लिए छोड़ जाने का समाचार मिलते ही शिक्षण संसथाओं के‌ संचालकों में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षण संसथाओं के‌ संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश ने स्थानीय भूड़ स्थित महाशय राम स्वरूप जूनियर हाईस्कूल में शोक सभा योजित की जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों जगदीश चन्द्र सक्सेना, सुरेश कुमार यादव, डा क़दीर अहमद, अभय भटनागर, पंकज कुमार सक्सेना, अभिषेक द्विवेदी, राकेश विक्रम सक्सेना, डा सुरेश रस्तोगी, संजय पौल, रिंकेश सौरखिया, प्रदीप कुमार गुप्ता, कृष्णा कुमार सक्सेना, उमाकांत मौर्य, अमित गंगवार, प्रज्ञा सक्सेना नवीन कुमार ने दिवंगत के मृदुल व्यवहार व समिति को दिये ग्ए सहयोग की चर्चा करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनको मोक्ष मिलने व उनके परिवार को असीम दुख सहने की शक्ति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page