रिपोर्ट कमलजीत सिंह देवरनिया
देवरनियाँ। कोतवाली देवरनिया पुलिस को एक विवाहिता ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी नितिन पुत्र शेर सिंह निवासी शरीफ नगर थाना देवरनिया के साथ दिसंबर 2023 में हुई थी।
युवती का कहना है कि उसके पिता ने उसकी शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान दिया था।
विवाहित ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसके पति नितिन, देवर अमन, ननद अंजलि, सास सुशीला और ससुर शेर सिंह दहेज से संतुष्ट नहीं थे।
वह उसके साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते थे। युवती ने बताया की सभी लोग उसके पति के कान भरते थे कि इसे छोड़ दे और तेरी दूसरी शादी करा देंगे।
विवाहिता के ससुराल वाले दहेज में कंप्यूटर की दुकान खरीद कर बरेली खोल कर देने की मांग करते थे।
साथ ही अन्य कीमती सामान सहित दो लाख नगद की मांग करते थे।
विवाहिता का आरोप है कि उसे बीते एक मार्च को मारपीट कर घर से निकाल दिया और गाली गलौज करके उससे कहा कि दहेज लेकर ही आना अगर खाली हाथ आई तो तुझे जान से मार देंगे।
विवाहिता ने अपने ससुराल जनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाल दिनेश शर्मा ने बताया की तहरीर के आधार पर विवाहिता के ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है जांच कर नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी।