रिपोर्ट-कुलदीप सक्सेना।
बरेली। अश्वनी गंगवार मैनेजिंग डायरेक्टर पैरामाउंट इंग्लिश कोचिंग सेंटर की तरफ से योग दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।।।।।
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग से शरीर और मन-मस्तिष्क तंदुरुस्त रहते हैं, जिससे मन को शांति मिलती है। 2022 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम (International Yoga Day 2022 Theme) ‘मानवता के लिए योग’ (Yoga For Humanity) है।
International Yoga Day 2022: दुनियाभर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग से शरीर और मन-मस्तिष्क तंदुरुस्त रहते हैं, जिससे मन को शांति मिलती है। योग का शाब्दिक अर्थ जोड़ है। जिसका मतलब आत्मा से परमात्मा को जोड़ना है। योग भारतीय संस्कृतिक का अभिन्न हिस्सा रहा है। धीरे-धीरे यह भारत से होता हुआ दुनिया के कई देशों में पहुंच गया है।
योग का महत्व–
‘योग’ शब्द संस्कृत के दो शब्दों ‘युज’ और ‘युजीर’ से बना है, जिसका मतलब है एक साथ आना। इसके अलावा योग का अर्थ जोड़ से भी है, जिसमें आत्मा, मन और शरीर को जोड़ना ही योग है। योग से हमें मानसिक तनाव से राहत मिलती है। इसे अलावा मांसपेशियों मजबूत होती हैं। शहरी का संतुलन बनाए रखने के साथ ही सहनशीलता भी बढ़ती है। आजकल बदलती जीवनशैली की वजह से फिजिकल एक्टिविटी काफी कम हो चुकी हैं। ऐसे में लोग कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। योग के जरिए हम शरीद को स्वस्थ रख सकते हैं।
कब हुई योग दिवस की शुरुआत-
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 27 सितंबर] 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में पूरी दुनिया से योग दिवस मनाने के लिए कहा। पीएम मोदी के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया और इसके बाद 11 दिसंबर, 2014 को UNGA ने ऑफिशियली 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित कर दिया। इसके बाद अगले साल यानी 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा।
“दवाओं से जो पानी मुक्ति,
योग ही सबसे अच्छी युक्ति!!