संवाददाता सूरज सागर बरेली
बरेली/मिशन चंद्रयान-3 का चांद पर सफल लैंडिंग से आज पूरा हिंदुस्तान खुशियां मना रहा है इसी को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय महासचिव एवं इस्लामिक रिसर्च सेंटर के डिप्टी डायरेक्टर मोहम्मद आरिफ अंसारी ने कहा मिशन चंद्रयान 3 की टीम में शामिल नवाब अहमद अंसारी इसरो के प्रमुख केंद्र यूआर राव उपग्रह केंद्र सेंटर में तैनात है और चंद्रयान-3 का डिजाइन बनाने में अहम भूमिका निभाई है वैज्ञानिक नवाब अहमद अंसारी इसरो में 17 वर्षों से तैनात हैं और बताया की 4 वर्षों से टीम के हर सदस्य का एक ही लक्ष्य था भारत को चंद्रमा पर ले जाना और आज चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग और इसरो पर आज पूरा देश गर्व कर रहा है और खुशियां मना रहा है वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद आरिफ अंसारी ने आगे कहा बरेली क्षेत्र के ग्राम रसूला तालिब हुसैन के वकील अहमद अंसारी के बेटे ने जिला बरेली उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले वैज्ञानिक नवाब अहमद अंसारी और उनके पूरे परिवार को मुबारकबाद दी और इसरो के तमाम वरिष्ठ वैज्ञानिकों को भारत देश का नाम रोशन करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।