ब्यूरो रिपोर्ट सनसनी खबर 24
बरेली/फतेहगंज पूर्वी-थाना क्षेत्र की बिलपुर क्रासिंग के समीप एक वृद्ध महिला मालगाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। रेलकर्मी की सूचना पर वृद्ध महिला को उपचार हेतु बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।,जहाँ इलाज के दौरान वृद्धमहिला की मौत हो गई। रविवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे के करीब शाहजहांपुर की ओर से तीव्र गति में आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने महिला से उसके बारे में जानकारी ली।जिसमे महिला द्वारा वह अपना पता’ भिटारा’ बताया।बाकी अपना नाम या वह किस कारण बस रेलवे ट्रैक पर पहुँची ।इस बात की जानकारी देने में वृद्ध महिला असमर्थ थी।ट्रेन की चपेट में आने से महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई।जिससे उसके सिर में अधिक चोट लगने के कारण महिला कोई भी जानकारी नही दे पा रही थी।वही रेलवे लाइन के किनारे खेतों में आलू की खुदाई कर रहे श्रमिकों ने महिला को पत्थरों में रगड़ते हुये देखा तो जैसे तैसे बचाया।वही महिला की उम्र लगभग 65 वर्षीय बताई जा रही है ।घटना की सूचना गेटमैन द्वारा स्टेशन अधीक्षक को दी ।जिसके बाद गेटमैन की सूचना पर घायल महिला को इलाज हेतु एम्बुलेंस द्वारा बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।पुलिस महिला के शव की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।