रिपोर्ट -विकास कुमार बदायूं।
बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल दिनांक 1 सितंबर 2024 को जनपद बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुखौरा जाएगा। जनपद बदायूं के ग्राम सुखौरा थाना दातागंज निवासी सविता समाज की सोनी की दबंग किस्म के लोगों के दबाव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर शोकाकुल परिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दी गई आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपने हेतु प्रतिनिधिमंडल ग्राम सुखौरा जनपद बदायूं पहुंचेगा।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष यादव, नीरज मौर्या सांसद लोकसभा क्षेत्र आंवला, हिमांशु यादव विधायक विधानसभा क्षेत्र शेखुपुर, संजय विद्यार्थी सविता सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी, समाजवादी पार्टीविनोद सविता प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश, कैप्टन अर्जुन सिंह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, सत्येंद्र सविता जिला पंचायत सदस्य बरेली, बृजेश सविता जिला सचिव समाजवादी पार्टी बरेली, विनीत कुमार सविता प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड , राजेश शर्मा (एडवोकेट)प्रदेश सचिव, समाजवादी अधिवक्ता सभा उत्तर प्रदेश, राकेश शर्मा सुल्तानपुरी राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी लोहिया वाहिनी इत्यादि लोग पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि सौंपने में सम्मिलित होंगे l