चेतावनी देने के बाद पुलिस ने ई-रिक्शाओं को छोड़ा
बहेड़ी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस ने नगर व क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे ई रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया।
अभियान चलने से ई रिक्शा चलाने वालों में हड़कम्प मच गया। अभियान के दौरान पुलिस ने करीब पांच दर्जन से अधिक ई रिक्शा पकड़ लिये और चालक सहित उन्हें थाने ले आई।
इसके बाद पुलिस ने चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया। सोमवार को पुलिस ने नगर के अलग अलग स्थानो पर चेकिंग अभियान चलाकर बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे करीब 60 ई रिक्शा पकड़ लिये।
इस दौरान पुलिस ने ई रिक्शा चलाने वाले लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस भी चेक किए। बताया जाता है कि कुछ ई रिक्शा के कागज पूरे न होने पर उन्हें सीज भी किया गया है।
रविवार की शाम यूपी के सीएम ने बैठक कर बिना लाइसेंस और बिना ड्राइविंग लाइसेन्स के चलने वाले ई रिक्शा को बंद करने निर्देश दिए थे।
वहीं ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार के लिये दो वक़्त की रोति जुटाने वक्ले ई रिक्शा चालकों की अभियान चलने से बेचैनी बद गई है।