महिला प्रकोष्ठ की रूथ पौल अध्यक्षा व मोनिका चौपड़ महामंत्री दुबारा मनोनीत।

सूरज सागर सनसनी खबर 24

बरेली। मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने महिला प्रकोष्ठ के लिए रूथ पौल को अध्यक्षा व मोनिका चौपड़ा को महामंत्री उनके पिछले संधर्ष को देखते हुए दुबारा से मनोनीत किया है।
समिति के प्रदेश पदाधिकारियों उपाध्यक्षों सुरेश यादव, डा क़दीर अहमद,अभय भटनागर, महामंत्री पंकज सक्सेना, संगठन मन्त्री अभिषेक द्विवेदी, मन्त्रियों राकेश विक्रम सक्सेना, डा सुरेश रस्तोगी, कोषाध्यक्ष रिंकेश सौरखिया, आड़ीटर संजय पौल, कानूनी सलाहकार प्रदीप कुमार गुप्ता, प्रदेश प्रबन्धकारिणी सदस्यों कृष्ण कुमार शर्मा, उमाकांत मौर्य,प्रज्ञा सक्सेना, नवीन कुमार ने उक्त दोनों महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों को बधाई दी है और अपेक्षा की है कि वे शीघ्र ही पन्द्रह सदस्यीय कमेटी गठित कर उसका अनुमोदन प्रदेश प्रबन्धकारिणी से प्राप्त कर लेंगी। जिला पीलीभीत प्रभारी भूपेन्द्र शर्मा व जिला बदायूं प्रभारी नवीन सक्सेना ने भी दोनों महिलाओं को शुभकामनाएं अर्पित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page