बूथ नं. 239 पर विशेष सदस्यता अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे राजू उपाध्याय

भारतीय जनता पार्टी के शीघ्र नेतृत्व के आव्हान पर 123 बिथरी चैनपुर विधानसभा के क्यारा मंडल के क्यारा शक्ति केंद्र के बूथ नंबर 239 पर विशेष सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा राजू उपाध्याय रहें|
कार्यक्रम में राजू उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 4. 5 लाख नौकरी युवाओं को बिना भ्रष्टाचार एंव बिना भेदभाव के देने का कार्य किया है भाजपा सरकार आने के बाद उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर दो की अर्थव्यवस्था के उत्तर प्रदेश के रूप में आगे बढ़ रहा है सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष यशवीर सिंह लोधी,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा देव श्रीवास्तव, शक्ति केंद्र प्रमुख सुखबीर आर्य, बूथ अध्यक्ष अरविंद मौर्य, अरविंद तोमर,राजबीर गुर्जर,रामसिंह,सत्यभान मौर्य,मुनेन्द्र,मुकेश सिंह,परवेन्द्र,राहुल,आर्यन,नेमसिंह आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

रिपोर्टर बबलू सागर बरेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page