Sports:एशियाई खेलो में भारत का प्रतिनिधित्व करने ताइक्वाण्डो खिलाड़ी मार्गरेट मारिया रेगी चीन रवाना ।

संवाददाता सूरज सागर

गाजियाबाद। एशियाई खेलों में में भारत के लिये स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार है मार्गरेटचीन के हंगजहॉ में आयोजित एशियाई खेलो के लिये एम डब्लू एस अकैडमी वसुंधरा की 67 किलोभार वर्ग में खेलने वाली ताइक्वाण्डो की बेहद अनुभवी और प्रतिभाशाली खिलाड़ी मार्गरेट मारिया रेगी भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद लिये चीन रवाना हुई ताइक्वाण्डो में पदक के लिये यह प्रतियोगिता 25 से 27 सितंबर के बीच खेली जाएगी जसमे मार्गरेट का पहला मैच 27 सितंबर को होगा लगभग 3 महीने पहले एशियाई खेलों के लिये ट्रायल नासिक में हुये थे जिसमें ताइक्वाण्डो में भारत के लिये इकलौती महिला खिलाडी मार्गरेट मारिया रेगी का चयन हुआ था हालांकि ताइक्वाण्डो फेडरेशन की आपसी लड़ाई में मार्गरेट का भारत के लिये पदक लाने का सपना लगभग समाप्त हो गया था।

लेकिन इंडियन ओलंपिक संघ ने एन मौके पर मार्गरेट मारिया रेगी का नाम एशियाई खेलों के लिए जोड़ कर भारत के लिये ताइक्वाण्डो में स्वर्ण पदक लाने के सपने को जीवित कर दिया मार्गरेट मारिया रेगी 5 बार की सीनियर गोल्ड मेडलिस्ट और 2 बार की साउथ एशियाई गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट है इसी से हम इनके शानदार खेल का अंदाजा लगा सकते है मार्गरेट एमडब्लूएस अकैडमी के कोच संदीप चौहान के साथ पिछले लंबे समय से कठिन प्रैक्टिस कर रही है कोच संदीप चौहान ने बताया कि अकैडमी के सभी खिलाड़ियों में मार्गरेट मारिया रेगी के एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर जबदस्त उत्साह है हमे पूरा विश्वास है कि मार्गरेट एशियन खेलो में ताइक्वाण्डो में स्वर्ण पदक हासिल कर भारत का नाम रोशन करेगी । पूरे भारत का आशीर्वाद मार्गरेट मारिया रेगी के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page