संवाददाता सूरज सागर।
बरेली। बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव की माताजी ब्रह्मलीन हो गईं। अन्तिम संस्कार आज स्थानीय सिटी शमशान भूमि में अपराह्न किया गया।
मृत्यु का समाचार मिलते ही स्कूल कालेज संचालकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदेश पदाधिकारियों जगदीश चन्द्र सक्सेना,डा क़दीर अहमद,अभय भटनागर, पंकज कुमार सक्सेना, अभिषेक द्विवेदी, राकेश विक्रम सक्सेना, डा सुरेश कुमार रस्तोगी, संजय पौल, रिंकेश सौरखिया, प्रदीप कुमार गुप्ता,के के शर्मा, उमाकांत मौर्य,नवीन कुमार,प्रजा सक्सेना,रूथ पौल जिला अध्यक्षों मुनीश मिश्र व भूपेंद्र शर्मा ने दिवंगत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अन्तिम संस्कार में सैकड़ों स्कूल कालेज संचालक उपस्थित रहे।
जगदीश चन्द्र सक्सेना
प्रदेशाध्यक्ष
बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश