AONLA रास्ता निकासी को लेकर चले लाठी-डंडे हुआ पथराव।

Report-Suraj Sagar.

आंवला। 1 वर्ष से रास्ता निकासी को लेकर चल रहे विवाद में गुरुवार की सुबह तड़के फौजदारी हो गई। राजस्व विभाग द्वारा कई बार पैमाइश के बाद गुरुवार की सुबह रास्ते से निकल कर जा रही कुछ महिलाओं पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडों एवं पथराव से एक पक्ष की दो महिलाएं घायल हो गई। नगर के वार्ड नंबर 4 निवासी स्वर्गीय सुमेरी लाल मौर्य की पत्नी राजवती ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 6:00 बजे वह कुछ महिलाओं के साथ गोबर डालने अपने प्लाट पर जा रही थी कि अचानक ही महिलाओं के साथ कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला बोल दिया। बचने के लिए राजबती व उनके साथ की महिलाओं ने भागना शुरू किया तो हमलावरों ने पीछे से उन पर पथराव कर दिया जिससे राजवती व स्वर्गीय हरसहाय मौर्य की पत्नी गंगा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। बतादें कि नगर के वार्ड नंबर 4 के अंतर्गत कंदहल तालाब के पास लोगों ने नाला, जूनियर हाई स्कूल, कनदहल तालाब के अलावा बड़े पैमाने पर सरकारी जमीनों पर लंबे समय से कब्जा कर रखा है जिसके कारण कई परिवारों के सामने रास्ता निकासी की समस्या खड़ी हो गई है। शिकायत पर तहसील प्रशासन ने कई बार पैमाइश कराई और बीती 3 अक्टूबर को अतिक्रमण हटाकर 9 फिट चौड़ा रास्ता खोल दिया इसके बाद रास्ते पर निकलने को लेकर दोनों पक्षों में कई बार विवाद हो चुका है। गुरुवार सुबह की घटना के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। कस्बा इंचार्ज एसआई महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page