दहेज में ₹200000 नकद व एक बुलेट मोटरसाइकिल की शर्त न मानने पर लड़के व उसके परिवार ने शादी से किया इनकार। पीड़ित ने अलीगंज थाने में दिया शिकायती पत्र।

सूरज सागर सनसनी खबर 24

आंवला। मामला जनपद बरेली के थाना अलीगंज की ग्राम पंचायत शेखुपुर का है पीड़ित शिकायतकर्ता चुन्नीलाल ने थाना अलीगंज में शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि उन्होंने अपनी पुत्री पूनम कुमारी की शादी अजय कुमार पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम वारीनगला थाना सुभाष नगर जिला बरेली के साथ तय की थी। शादी से पहले अजय कुमार व उनके परिवार वालों की दहेज की कोई मांग नहीं थी शादी करवाने वाले बिचौलिया नत्थू लाल ढेकेदार निवासी ग्राम किदौना थाना अलीगंज जिला बरेली के घर पर 19 व्यक्तियों ने लड़की को देखा था। लगभग 45 दिन बाद 6 फरवरी 2022 को गोद भराई की रस्म हुई जिसमें 48 व्यक्ति आए थे। गोद भराई की रस्म के बाद शादी की तारीख 9/05/0 22 तय हुई। चुन्नीलाल ने अपनी पुत्री की शादी के सभी इंतजाम कर लिए हैं। अब अजय कुमार व उसके पिता अर्जुन सिंह पुत्र मोतीराम व माँ रामकली पत्नी अर्जुन सिंह व भाई शेर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह व भावी संगीता पत्नी शेर सिंह व चाचा भीमसेन पुत्र मोतीराम व चाची माया देवी पत्नी भीमसेन चचेरी बहन लक्ष्मी पुत्री भीमसेन व सुभाष पुत्र नामालूम व विमला देवी पत्नी सुभाष निवासी गण ग्राम वारीनगला पोस्ट उमरसिया थाना सुभाष नगर जिला बरेली व मामा नन्हे बिजली मिस्त्री पुत्र नामालूम निवासी ग्राम धौरेरा फनसिटी के पास थाना इज्जत नगर जनपद बरेली व बहनोई नेमचंद पुत्र नामालूम बहिन बबली पत्नी नेम चंद्र निवासी ग्राम पर परातासपुर थाना बिथरी चैनपुर जिला बरेली व नाना भूपराम पुत्र नामालूम ग्राम बल्लिया धनेटा के पास थाना मीरगंज बरेली शादी में एक बुलेट मोटरसाइकिल व दो लाख रुपये नगद की मांग करने लगे। जब चुन्नीलाल ने दहेज देने से मना किया तो सभी लोग शादी करने से इनकार करने लगे। चुन्नीलाल गरीब मजदूर है। प्रार्थी ने उक्त लोगो को काफी समझाने का प्रयास किया व मौजूदा ग्राम प्रधान शिवकुमार गंगवार निवासी ग्राम वारीनगला ने भी काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन उक्त नहीं माने साथ ही कहने लगे हमें एक बुलेट मोटरसाइकिल व ₹200000 नगद नहीं दोगे तो हम दूसरी जगह से शादी कर लेंगे और तुम लोग कुछ नही कर पाओगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page