नेहरू युवा केंद्र संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया।

आंवला। ब्लॉक रामनगर के आर,वी,एम विधालय हरदासपुर में नेहरु युवा केन्द्र बरेली की जिला युवा अधिकारी महोदया पुष्पा सिंह जी के दिशानिर्देश पर आज 14/11/220को 50वें स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्योति यादव एवं स्वामी विवेकानन्द युवा मंडल हरदासपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता राहुल गौतम ने की। सर्वप्रथम पंडित जवाहर नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राहुल गौतम के द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए बताया आजादी के बाद पं. जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रहे। पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को बच्चे अत्यधिक प्रिय थे इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर संबोधित करते थे। नेहरू युवा केन्द्र की स्थापना ग्रामीण क्षेत्रों के अशिक्षित युवाओं को सक्षम बनाने और उचित मार्गदर्शंन देने के लिए की गई। युवाओं के सर्वांगीण विकास ही नेहरू युवा केन्द्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य है जो कि समय-समय पर विभिन्न गतिविधियो के माध्यम से पूर्ण किया जाता है श्री राजेन्द्र प्रसाद ने बताया की हमें अपने व्यक्तित्व को मजबूत बनाने के साथ साथ राष्ट्र निर्माण में भी अपना सहयोग करना चाहिए और नेहरु युवा केन्द्र द्वारा ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को सामाजिक एवं राष्ट्र के प्रति जागरूक एंव प्रेरित किया जाता है। आज 50वें स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में युवक एवं युवतियो द्वारा देशभक्ति गीत एवं कविताओं के माध्यम से जागरूक किया गया कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागीयों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर श्री चंद्रपाल वर्मा ज्योति यादव कुमकुम सरोज वर्मा रोशनी वंश मिश्रा शिवमंगल सिंह मनोज कुमार युवा मंडल अध्यक्ष रामवीर राजेन्द्र प्रसाद शर्मा रिश्रु किरन युवती प्रेमपाल दौलतराम अखिलेश शर्मा सपना सुमन देवकी अर्जुन अनुभव संजीव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page