बरेली/फतेहगंज पूर्वी- दबंगों के हौसले बुलंद खेत के पुराने विवाद को लेकर थाना क्षेत्र के एक गांव में लाठी-डंडो से लैस दबंगो ने विधवा महिला के घर में घुसकर जमकर की मारपीट,जान से मारने की धमकी भी दे डाली।महिला ने पुलिस से लगाई गुहार।मामले की तहरीर पुलिस को सौपी,बीच बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों को देख दबंग भाग निकले।
थाना क्षेत्र के ग्राम उचसिया में रहने वाली विधवा शांति देवी का उनके गांव के ही कुछ लोगों के साथ खेत को लेकर झगड़ा चल रहा था। गांव के रहने वाले कुछ दवंग रविवार देर शाम विधवा महिला के घर में घुस गए और गंदी गंदी गालियां देने लगे। महिला द्वारा जब गंदी गालियों का विरोध किया गया। तब उन्होंने लाठी-डंडों से विधवा महिलाओं को जमकर पीटा। जिससे विधवा महिला के पूरे शरीर में गुम चोट आई। जिसके बाद दबंग विधवा महिला शांति देवी व उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भाग गए।
विधवा शांति देवी द्वारा थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है।वही पुलिस द्वारा बताया गया कि मामले की जानकारी कर कार्यवाही की जाएगी।
संवाददाता उत्तम शंखधार।