3 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार होकर जेल गए एक तस्कर के परिजनों ने मुखबिरी के शक में ग्राम प्रधान के घर पर बोला धावा।

बिशारतगंज। 3 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार होकर जेल गए एक तस्कर के परिजनों ने मुखबिरी के शक में ग्राम प्रधान के घर पर ही धावा बोल दिया। घटना गुरुवार रात थाना क्षेत्र के ग्राम मझगवा की है। सशस्त्र हमलावरों ने घर में घुसकर महिला ग्राम प्रधान के अलावा घर की अन्य महिलाओं के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस को आते देख हमलावर मौके से फरार हो गए घटना के संदर्भ में प्रधान के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। मझगवां की ग्राम प्रधान बबली देवी के भाई संजीव शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का एक पूर्व प्रधान व उसका पूरा परिवार लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है। 2 दिन पूर्व 3 मई को प्रधान का नाती अपने तीन अन्य साथियों के साथ बिशारतगंज पुलिस द्वारा 3 किलो अफीम पंजाब ले जाते समय गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सहजिल की गिरफ्तारी के बाद से ही उसके परिवार के लोग ग्राम प्रधान पर मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए गांव में घूम घूमकर गालियां दे रहे थे।गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे जेल गए सहजिल के परिवार के लोग नाजायज असलाह व लाठी-डंडों के साथ ग्राम प्रधान बबली देवी के घर में घुस गए और घर में मौजूद महिलाओं को बेहद निर्ममता पूर्वक मारा-पीटा। प्रभारी निरीक्षक शीतांशु शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page