जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रामगंगा चौराहे पर चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग को उत्सव के रूप में मनाया।

संवाददाता सूरज सागर

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा आंवला के जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रामगंगा चौराहे पर चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग को उत्सव के रूप में मनाया।


कार्यकर्ताओं ने लैंडिंग के पश्चात हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वन्देमातरम के नारों के साथ आतिशबाजी की एवं मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और भारतीय वैज्ञानिको का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर बिथरी विधायक राघवेन्द्र शर्मा, कीर्ति कश्यप, क्षेत्रीय महामंत्री रूद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, ऋषभ शर्मा, राहुल यादव,अनिल, मनोज साहू,देव, पृथ्वीराज, बृजेश,आकाश,विशाल,जतिन, दीपक,नितिन,आर्यन,मुकेश,पुखराज,रामवीर,सुरेंद्र,अनंत,ऋतिक समेत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page