रिपोर्ट-कुलदीप सक्सेना।
नबाबगंज/बरेली। समाज सुधार और भेदभाव उन्मूलन के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने वाले महान युगपुरुष और भारतीय संविधान के शिल्पकार, परम श्रद्धेय डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार व समाज पुनुरुत्थान्वादी महामानव भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। करोड़ों शोषितों, वंचितों दलितों, पिछड़ों व आदिवासियों को सम्मानीय जीवन देने के लिए राष्ट्र सदैव उनका पुण्य-स्मरण करता रहेगा।
राष्ट्रनायक अम्बेडकर जी की जन्मजयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा नवाबगंज ने बाबा साहब की प्रतिमा पर फूल मालाएं पहनाकर नमन किया की, जिसमें मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित विधायक डॉ एमपी आर्य जी नवाबगंज ब्लाक प्रमुख डॉ आशुतोष गंगवार जी नगर अध्यक्ष श्याम रस्तोगी जी भाजयुमो जिला मंत्री संजीव गंगवार जी नवाबगंज नगर मंडल अध्यक्ष संजीव राठौर जी भारतीय जनता युवा मोर्चा सोशल मीडिया विशेषज्ञ संजय कौशिक जी जिला कार्यकारिणी सदस्य विमल रस्तोगी जी मंडल उपाध्यक्ष विजय राठौर जी मंडल मंत्री ओपी दिवाकर जी महन्त दीपक शर्मा जी भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष कश्यप जी भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता आकाश राठौर जी भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता नवल मौर्या जी भूपेंद्र कुर्मी आदि लोग उपस्थित हुए।।