संवाददाता सूरज सागर
सनसनी खबर 24
बिशारतगंज (बरेली), 17 जुलाई 2026। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना बिशारतगंज में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में एक गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में थाना क्षेत्र के स्कूल शिक्षकों, नगर पंचायत कर्मियों, डाकघर कर्मचारियों, बैंक कर्मियों एवं बैंक मित्रों/कोटेदारों ने भाग लिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने सभी उपस्थित लोगों को उच्च अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा संबंधी आदेशों से अवगत कराया।
उन्होंने सभी से अपील की कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
साथ ही सभी विभागों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
