एल्डिको सिटी में धूमधाम से मनाया गया तीज पर्व।

बरेली।एल्डिको सिटी बरेली में तीज पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने नृत्य और गायन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

गायन प्रतियोगिता में राखी, परवीन, पदमा, दर्शिता और प्रीति ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया।

प्रतियोगिता में पदमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं नृत्य प्रतियोगिता में सिया, डॉल, जया, अध्या, सोना, अलिशबा, पारुल, दिव्या, अनीता और दर्शिता ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

नृत्य प्रतियोगिता में डॉल, जया और पारुल विजेता रहीं।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें पदमा के सिर तीज क्वीन का ताज सजा।

वहीं श्रुति ने प्रथम तथा प्रियंका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मीनल, मोदिता, दीपा, दिव्या, प्रीति, अनु, योजना, चित्रा, सरिता, शशि, कुलसुम सहित एल्डिको मैनेजमेंट का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!