श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर निजी चिकित्सालयों के डॉक्टरों व स्टाफ के साथ पुलिस की गोष्ठी।

आंवला।आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी बिशारतगंज प्रदीप कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में क्षेत्र के निजी चिकित्सालयों के डॉक्टरों एवं स्टाफ के साथ आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से एक गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी में उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं स्टाफ को उच्च अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

प्रभारी निरीक्षक ने सभी से अपील की कि त्योहार एवं कांवड़ यात्रा के दौरान आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

साथ ही आपसी समन्वय बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!