कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने जनसुनवाई कर सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

संवाददाता सूरज सागर

सनसनी खबर 24

आंवला (बरेली), 17 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार सुबह 11:00 बजे अपने पैतृक गांव गुलाड़िया गौरी शंकर स्थित आवास पर जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनीं।

जनसुनवाई के दौरान मंत्री धर्मपाल सिंह ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष (फोन) पर वार्ता कर शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!