चेहल्लुम को लेकर बिशारतगंज पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी ने जलालगंज में लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

संवाददाता सूरज सागर

बरेली/बिशारतगंज। चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बिशारतगंज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने ग्राम जलालगंज पहुंचकर चेहल्लुम के जुलूस, कर्बला एवं मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने आयोजन समिति एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

थाना प्रभारी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि चेहल्लुम का आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!