श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को लेकर बिशारतगंज पुलिस की दो अहम बैठकें, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया गया जोर।

बिशारतगंज (बरेली)। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को थाना बिशारतगंज में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी द्वारा दो महत्वपूर्ण गोष्ठियों का आयोजन किया गया।

पहली गोष्ठी में थाना क्षेत्र के समस्त पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसी संचालकों को आमंत्रित किया गया। बैठक के दौरान उन्हें कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सतर्कता, आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में उच्च अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

इसके उपरांत दूसरी गोष्ठी में थाना क्षेत्र के कांवड़ मार्ग से जुड़े ग्राम प्रधानों एवं पूर्व ग्राम प्रधानों के साथ बैठक आयोजित की गई।

प्रभारी निरीक्षक ने सभी जनप्रतिनिधियों से कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करने, यात्रा मार्ग पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने तथा किसी भी समस्या की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की।

बैठक में आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!