द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन की मासिक बैठक संपन्न।

बिशारतगंज /बरेली——– द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन की मासिक बैठक संपन्न हुई। यह बैठक स्थानीय पत्रकार और द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन ब्लॉक महासचिव विपिन श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित की गई।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी यादव और प्रदेश महासचिव अवधेश सिंह यादव के निर्देशानुसार,जिला सचिव सद्दाम खान की अध्यक्षता में संपन्न हुईबैठक में प्रदेश महासचिव अवधेश सिंह यादव द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा कि संगठन हमेशा पत्रकारों के साथ खड़ा है।

पत्रकारों पर उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पत्रकार साथियों से आपस में किसी भी प्रकार का द्वेष भाव न रखने का भी आग्रह किया।

जिला सचिव सद्दाम खान ने सभी पत्रकारों से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन हर पत्रकार के कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। इसी दौरान, प्रदेश महासचिव द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए कुछ नये सदस्यों को जोड़ा गया।

मंडल सचिव अशोक आर्य ने कहा कि यदि किसी भी पत्रकार को कहीं भी प्रताड़ित किया जाता है, तो संगठन प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक पत्रकार साथियों का साथ देगा।

बैठक में प्रदेश महासचिव अवधेश यादव, मंडल सचिव अशोक आर्य, जिला सचिव सद्दाम खान , जिला संगठन मंत्री बबलू सागर, जिला विधिक सलाहकार एडवोकेट सोमेन्द्र सिंह यादव (अधिवक्ता), कोषाध्यक्ष अर्जुन दिवाकर,जिला सदस्य चंदन शर्मा, आंवला तहसील उपाध्यक्ष अंन्शुल पुष्पक, मझगवां ब्लॉक प्रभारी अवनीश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मझगवां रबि साहू,बिशारतगंज नगर अध्यक्ष बहार अहमद उर्फ गुड्डू, मझगवां ब्लॉक सचिव विपिन श्रीवास्तव, सदस्य युदाशुं, सदस्य उबैस आदि द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!