बरेली में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया कई दिनों बाद घर नहीं लौटा तो युवक के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई हैं बरेली के डिफेंस काँलोनी इज्जत नगर के इंजीनियर योगेंद्र यादव ने बताया की उसका भतीजा नितिन यादव (16) पुत्र वेदपाल यादव घर से बाहर कोचिंग सेंटर गया था जो रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है।
कई दिनों से उसका कोई सुराग न मिलने पर परिवार की चिंता अब बेचैनी में बदल चुकी है। घटना के बाद पूरे गांव में चिंता का माहौल है लेकिन शुरुआत में परिवार ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो मामला पुलिस तक पहुंचाया गया युवक कहीं नहीं जाता था।

बेटे की गुमशुदगी के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार के लोग लगातार उसकी सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं। युवक शांत स्वभाव का था और किसी से उसकी कोई रंजिश भी नहीं थी।
ऐसे में अचानक गायब होना कई सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीण भी अपने स्तर पर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। परिजनों ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को युवक की गुमशुदगी की सूचना दे दी है।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में युवक की तलाश कराई जा रही है और उसके परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है परिवार ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को युवक के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत मों 89380 70120 पर या स्थानीय पुलिस को सूचित करें।
परिजनों का कहना है कि एक छोटी सी सूचना भी उनके बेटे तक पहुंचने में मददगार साबित हो सकती है। प्रशासन ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि युवक की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है, ताकि युवक को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जा सके।
