बरेली पुलिस ने विशारतगंज थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर 8 जनवरी, 2026 को की गई।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान असद पुत्र छोटे खां (34 वर्ष) निवासी ग्राम भिण्डौरा, थाना विशारतगंज, बरेली के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।असद के खिलाफ थाना विशारतगंज में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा संख्या 19/26 दर्ज किया गया है।
उसे अतरछेड़ी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग से लगभग 50 कदम दूर से गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में अभियुक्त असद ने बताया कि वह गौकशी के काम में शामिल रहा है, जिसके कारण उसे देर रात आना-जाना पड़ता था। अपनी सुरक्षा के लिए उसने यह तमंचा 2000 रुपये में एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था।
असद का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ थाना भमोरा, बरेली में गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा संख्या 33/15 और थाना विशारतगंज में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 19/26 दर्ज है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष श्री सतीश कुमार, उपनिरीक्षक हेमन्त सिंह और कांस्टेबल अवनीश कुमार सहित विशारतगंज पुलिस टीम शामिल थी। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
