थाना विशारतगंज पुलिस ने तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

संवाददाता सूरज सागर

बरेली। Bareilly Police के तहत थाना विशारतगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 19 मार्च 2026 को मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना विशारतगंज पुलिस टीम ने मुशरर्फपुर रेलवे अंडरपास से करीब 100 कदम की दूरी पर छापेमारी कर अभियुक्त सीताराम (50 वर्ष) पुत्र होरीलाल, निवासी ग्राम वेनीपुर थाना सुभाषनगर, जनपद बरेली को गिरफ्तार किया।

उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस व 650 रुपये बरामद हुए।

इस संबंध में थाना विशारतगंज पर मु0अ0सं0 48/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पूर्व में भी सुभाषनगर थाने में कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य धाराएं शामिल हैं।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने तमंचा अपनी सुरक्षा के लिए किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –

का0 3457 राजवीर सिहं थाना विशारतगंज बरेली

थानाध्यक्ष श्री राजेश बाबू मिश्रा थाना विशारतगंज, बरेली।

उ0नि0 नवनीत सिंह थाना विशारतगंज, बरेली।

का0 1170 छत्रपाल थाना विशारतगंज बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!