एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन।

बरेली। एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की ब्लॉक इकाई बरेली की नई कार्यकारिणी का गठन आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से किया गया।

बैठक का आयोजन 11 मई 2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय मझगवा में संपन्न हुआ।जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने भाग लिया।

बैठक में संगठन को मजबूत करने और शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया।

चुनाव/मनोनयन प्रक्रिया के बाद नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसे जिला कार्यकारिणी एवं चुनाव समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।

नई कार्यकारिणी में पोशाकी लाल को अध्यक्ष,नेहा आनंद को मंत्री, अमर पाल सिंह को कोषाध्यक्ष, यादवेंद्र कुमार को उ0उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र को उपाध्यक्ष, रीना को मा. उपाध्यक्ष, शैलेष को संगठन सचिव, तरुण कुमार को ऑडिटर, सतीश कुमार भारती को मीडिया प्रभारी और रूम सिंह को उपाध्यक्ष पदों पर शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

पदाधिकारियों ने संगठन के हित में कार्य करने और शिक्षकों की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए संगठन लगातार कार्य करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!