बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में निकाह का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की से यौन शोषण का मामला सामने आया है।
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी के साथ करीब एक साल पहले उनके कस्बे के युवक ने शादी का झांसा देकर बलात्कार किया था।
आरोपी लगातार निकाह का वादा कर यौन शोषण करता रहा।शिकायतकर्ता को जब इस बात की जानकारी हुई, तो उन्होंने आरोपी से अपनी बेटी से निकाह करने के लिए कहा।
आरोपी टालमटोल करता रहा। हाल ही में, 7 फरवरी 2026 को, जब लड़की ने फिर से निकाह की बात की, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया और निकाह से साफ इनकार कर दिया। उसने जान से मारने की धमकी भी दी।
