राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय मझगवां में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बरेली | राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय मझगवां, ब्लॉक मझगवां, बरेली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमओआईसी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर BCPM हेमलता, AFHC विवेकानंद तथा CKD टीम से अनु उपस्थित रहीं।

उद्घाटन के उपरांत विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों को कृमिनाशक दवा (एल्बेंडाजोल) का सेवन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 80 बच्चों ने कृमिनाशक गोली का सेवन किया। दवा वितरण में स्वास्थ्य टीम एवं विद्यालय शिक्षकों द्वारा सक्रिय सहयोग किया गया।

दवा सेवन के साथ-साथ बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव, एनीमिया की रोकथाम एवं पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों से एनीमिया, डीवॉर्मिंग और पोषण से संबंधित नारे भी लगवाए गए, जिससे जागरूकता का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित हो सके।

कार्यक्रम के माध्यम से CKD प्रोजेक्ट ‘उत्थान’ द्वारा बच्चों में एनीमिया को दूर करने एवं उनके बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में एक सार्थक पहल की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!