सड़क हादसे में छात्र घायल, जिला अस्पताल रेफर।

संवाददाता सूरज सागर

रामनगर/बरेली।स्कूल से घर लौटते समय ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी पवन सड़क हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक वाहन संख्या UP38BT 1225 ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से पवन के सिर में गंभीर चोट आई।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल पवन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि पवन हरदासपुर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता है और प्रतिदिन की तरह स्कूल से घर लौट रहा था, तभी यह दुर्घटना हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए।परिजन का बयान:पवन के पिता श्रीपाल ने बताया कि उनका बेटा रोज की तरह स्कूल से वापस आ रहा था।

अचानक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।

उन्होंने प्रशासन से दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।क्षेत्र में घटना के बाद चिंता का माहौल है।

ग्रामीणों ने स्कूल समय में सड़कों पर यातायात व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!