शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता सूरज सागर

बरेली: सिरौली पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, शादी से इनकार करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान मोहम्मद फैजान पुत्र मोहम्मद उमर निवासी मोहल्ला कौआ टोला, थाना सिरौली, जनपद बरेली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 11 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया।

यह गिरफ्तारी वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर की गई है। वादिनी ने आरोप लगाया था कि आरोपी फैजान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी, साथ ही गाली-गलौज भी की। इस संबंध में थाना सिरौली में मोहम्मद फैजान के खिलाफ मु०अ०सं० 0017/26, धारा 69/352/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, 11 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त मामले से संबंधित अभियुक्त मोहम्मद फैजान ग्राम शाहपुर गेट के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला उपनिरीक्षक रितु रानी और कांस्टेबल दुर्गेश कुमार की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को शाहपुर गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान, अभियुक्त मोहम्मद फैजान ने बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है और वादिनी द्वारा उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है।

उसने कहा कि वह अपनी सफाई न्यायालय में अपने वकील के माध्यम से देगा। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद फैजान का आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें उसके खिलाफ मु0अ0सं0 105/20 धारा 188/269/270 आईपीसी थाना सिरौली, जिला बरेली में एक मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!