संवाददाता सूरज सागर
बरेली के भुता थाना क्षेत्र के अठाना गांव में पिता ने अपने एक साल के मासूम बेटे को गला दबाकर मार डाला।
ऐसा उसने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने के शक में बुधवार की शाम को किया। पुलिस ने आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।अठाना गांव निवासी सोमपाल ने बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने एक साल के बेटे को तालाब के किनारे ले गया।
जहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और जंगल में छिप गया।गुरुवार को पत्नी राजवेटी ने थाने में तहरीर दी।
आरोप लगाया कि उनके पति ने ही बेटे वरुण को मार डाला है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम अठाना के तालाब किनारे जंगल में तलाश शुरू की, जहां से मासूम वरुण का शव बरामद किया गया।
मौके पर फील्ड यूनिट और क्षेत्राधिकारी फरीदपुर संदीप सिंह भी पहुंचे। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
