राजमिस्त्री की लापरवाही से महिला बुरी तरह घायल

संवाददाता सूरज सागर

आंवला – थाना आंवला के ग्राम बीहट के प्रदीप कुमार ने थाना आंवला में एक शिकायती पत्र दिया जिसमें बताया है , कि पिछले साल एक राजमिस्त्री से अपने मकान का नया निर्माण कराया था , मिस्त्री ने लापरवाही करते हुए मकान का निर्माण पुर्ण कर दिया , घटना दिनांक 7 फरवरी 2026 को महिला अपने दो बच्चों के साथ जीना के नीचे बनी रसोई में चाय बना रही थी , उसी समय अचानक जीना भरभरा कर नीचे गिर गया जिसमें महिला बुरी तरह दव गई , चीख पुकार सुनकर ग्रामीण भागे और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को मलवे से बाहर निकाला , महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए महिला को बरेली के निजी अस्पताल श्री सिद्धि विनायक में भर्ती कराया , जहां डॉक्टरों ने महिला के एक पैर का आपरेशन कर दिया है , जिसमें महिला के पैर में रॉड डाल दी है ,घायल महिला के पति प्रदीप कुमार ने थाना आंवला में आरोपी राजमिस्त्री जावेद सेफी के विरुद्ध कार्यवाही करने को थाना आंवला में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है , जिसमें आंवला पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी राजमिस्त्री जावेद सेफी को पकड़ लिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!