विशारतगंज में जुआ खेलते दो गिरफ्तार, ताश व नकदी बरामद।

संवाददाता सूरज सागर

बरेली। थाना विशारतगंज पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके पास से 52 ताश के पत्ते और 1490 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, दिनांक 25 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक हेमंत सिंह मय पुलिस टीम के साथ कस्बा विशारतगंज में नगर पंचायत भवन के पास खाली पड़ी जमीन पर पहुंचे।

वहां दो व्यक्ति सार्वजनिक रूप से जुआ खेलते हुए पाए गए, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित पुत्र सफी निवासी वार्ड नंबर 12 तथा एजाज पुत्र जफर निवासी वार्ड नंबर 09, कस्बा व थाना विशारतगंज, जनपद बरेली के रूप में हुई है।

जबकि मौके से नाजिम पुत्र जफर और फहीम पुत्र रईस खान फरार हो गए।इस संबंध में थाना विशारतगंज पर मुकदमा संख्या 53/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कभी-कभी मनोरंजन के लिए जुआ खेलते थे, जिससे उनका खर्च निकल आता था।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा, उपनिरीक्षक हेमंत सिंह, कांस्टेबल अवनीश कुमार और नीरज कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!