संवाददाता सूरज सागर
अलीगंज/आंवला। राम बारात के पावन अवसर पर “युवा जन शक्ति समिति” द्वारा सराहनीय सेवा कार्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को ठंडा पानी एवं पेप्सी वितरित कर उनकी सेवा की।यह सेवा कार्य सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न किया गया, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिली। भीषण गर्मी के बीच इस पहल को लोगों ने काफी सराहा और समिति के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।समिति के सचिव मोहम्मद रज़ा ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
